हेमंत सोरेन ने दी ईद की बधाई, कहा- घर पर ही नमाज अदा कर खुशहाली के लिए करें दुआ

Hemant Soren

ईद के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि घर पर ही नमाज अदा कर इंसानियत और खुशहाली के लिए दुआ करें।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को सोमवार को ईद की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि प्रेम और भाईचारे के इस पावन पर्व पर आप सभी से आग्रह है कि घर पर ही नमाज अदा कर इंसानियत और खुशहाली के लिए दुआ करें। उन्होंने कहा कि आपस में दूरियां बनायें, मगर दिलों को जोड़े रखें। 

इसे भी पढ़ें: CM येदियुरप्पा ने दी ईद की बधाई, प्रशासन की मदद करने के लिए मुस्लिम समुदाय का किया धन्यवाद 

उल्लेखनीय है कि रविवार को आखिरी रोजा होने के बाद सोमवार को देशभर के अलग-अलग हिस्सों में ईद मनाई गई। दिल्ली की दो ऐतिहासिक मस्जिदों के शाही इमामों ने ऐलान किया कि शनिवार को कहीं से भी चांद दिखने की खबर नहीं मिली। इसलिए ईद-उल-फित्र का त्यौहार सोमवार को मनाया जाएगा। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़