कश्मीर ने ओढ़ी बर्फ की चादर, जवाहर सुरंग और श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

officials-close-jammu-srinagar-highway-as-avalanche-hits-jawahar-tunnel
[email protected] । Jan 22 2019 11:46AM

जम्मू कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले मार्ग पर हिमस्खलन के चलते यातायात को निलंबित करना पड़ा।

श्रीनगर। हिमस्खलन के कारण काजीगुंड की तरफ से जवाहर सुरंग के दोनों रास्ते अवरुद्ध हो जाने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को बंद हो गया। पुलिस ने बताया कि सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन के कारण काजीगुंड की ओर जवाहर सुरंग के दोनों रास्ते अवरुद्ध हो गए।

इसे भी पढ़ें: सावधान! अगर आप जा रहे हैं कश्मीर तो आपके लिए ये खबर पढ़ना है जरूरी

उन्होंने बताया कि कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले मार्ग पर हिमस्खलन के चलते यातायात को निलंबित करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। लोगों एवं मशीनों की मदद से मलबा साफ कराने का काम जारी है। इस संबंध में अन्य जानकारियों की प्रतीक्षा की जा रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़