पुरानी सरकार ने गांवों, अनधिकृत कॉलोनियों की जरूरतों को नजरअंदाज किया: केजरीवाल
केजरीवाल ने मुंडका विधानसभा क्षेत्र में 1.65 करोड़ लीटर के भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के शुभारंभ के मौके पर यह टिप्पणी की। इसके जरिए 14 गांवों और 27 अनधिकृत कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति होगी।
नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों की जरूरतों को जानबूझकर नजरअंदाज करने के लिए पूर्व की सरकारों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों ने केवल राजनीति की और भ्रष्टाचार में डूबे रहे।
केजरीवाल ने मुंडका विधानसभा क्षेत्र में 1.65 करोड़ लीटर के भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के शुभारंभ के मौके पर यह टिप्पणी की। इसके जरिए 14 गांवों और 27 अनधिकृत कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति होगी।
इसे भी पढ़ें: दक्षिण और पश्चिम भारत में बाढ़ और बारिश ने ली 183 लोगों की जान
केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी महज सात-आठ साल पहले बनी थी। हमने सिर्फ चार साल में आपको पानी दिया, सड़क और नालियों का निर्माण कराया। क्या 70 साल में वे नहीं कर सकते थे? वे कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’’
इसे भी पढ़ें: देश को अनुच्छेद 370 से नहीं था कोई लाभ, अब J&K से समाप्त हो जाएगा आतंकवाद: शाह
उन्होंने आरोप लगाया,‘‘ मुझे याद है कांग्रेस और भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने और विकास कार्यों का वादा करके वोट मांगती थी। लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने बस राजनीति की और भ्रष्टाचार में डूबे रहे।’’
"पहले पानी की समस्या ऐसी थी जैसे राजस्थान में होती है, लेकिन 5 साल में हमारी सरकार द्वारा बनाए गए डेढ़ करोड़ लीटर पानी की क्षमता वाले UGR से गाँव-गाँव में पानी आ जायेगा"- @ArvindKejriwal pic.twitter.com/aFj9MYOn3m
— AAP (@AamAadmiParty) August 11, 2019
अन्य न्यूज़