श्मशान घाट में जलती चिताओं के बीच जिंदा बुजुर्ग ने खुद को क्यों लगा ली आग?

old man set himself on fire

हरियाणा के दादरी जिले के कस्बा झोझू कलां स्थित श्मशान घाट में बने कमरे में एक बुजुर्ग ने आत्मदाह कर लिया। मरने वाले ने दीवार पर कोयले से लिखा है कि उसे कोई परेशानी नहीं है और वह खुद आत्महत्या कर रहा है।

भिवानी। हरियाणा के दादरी जिले के कस्बा झोझू कलां स्थित श्मशान घाट में बने कमरे में एक बुजुर्ग ने आत्मदाह कर लिया। मरने वाले ने दीवार पर कोयले से लिखा है कि उसे कोई परेशानी नहीं है और वह खुद आत्महत्या कर रहा है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) जोगेंद्र सिंह एवं झोझू कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को मुंबई पहुंचने पर पृथकवास में रहना होगा: महापौर

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह किसी ग्रामीण ने श्मशान घाट में बने कमरे में एक व्यक्ति का जला हुआ शव देखा, जिसके बाद उसने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर झोझू कलां थाना पुलिस भी वहां पहुंची। इस दौरान मृतक की पहचान कस्बा झोझू कलां निवासी चंद्र (करीब साठ साल) के रूप में हुई। कयास लगाए जा रहे है कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़