दिल्ली में भी ओमिक्रोन की दस्तक, तंजानिया से लौटा व्यक्ति पाया गया संक्रमित, LNJP अस्पताल में भर्ती

Omicron
अंकित सिंह । Dec 5 2021 12:13PM

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है।अभी तक 17पॉजिटिव मरीज LNJP में भर्ती हैं,6 उनके संपर्क वाले हैं। 12लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई जिसमें से 1 ओमीक्रोन का मरीज़ लग रहा है। फाइल रिपोर्ट कल आएगी।

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल इस व्यक्ति को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पहला ओमिक्रोन केस मिला। एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती मरीज तंजानिया से लौटा था। अब तक, कोविड के 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये ओमीक्रोन मरीज़ तंजानिया से आया हुआ है। उनको हमने अलग से वार्ड में आइसोलेट किया हुआ है। दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से केंद्र सरकार से फ्लाइट को बंद करने की मांग कर दी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है।अभी तक 17पॉजिटिव मरीज LNJP में भर्ती हैं,6 उनके संपर्क वाले हैं। 12लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई जिसमें से 1 ओमीक्रोन का मरीज़ लग रहा है। फाइल रिपोर्ट कल आएगी। हम कह सकते हैं कि दिल्ली में पहला ओमीक्रोन केस है। दिल्ली में इस एक मामले की पुष्टि के साथ ही देश में ओमिक्रोन के कुल 5 मामले हो गए हैं। इससे पहले कर्नाटक में दो मामले, गुजरात में एक मामले और एक मुंबई में पाए गए हैं। देश में पहला और दूसरा मामला कर्नाटक के बेंगलुरु में मिला था जबकि तीसरा मामला गुजरात के जामनगर में और चौथा मामला महाराष्ट्र के डोंबिवली में मिला था। 

एक दिन में मौत के 2,796 मामले आए

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,895 नए मामले सामने आने से जहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,33,255 हो गई, वहीं बिहार में आंकड़ों का पुनर्मिलान किए जाने के बाद देश में एक दिन में संक्रमण से मृत्यु के 2,796 मामले सामने आए और महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,73,326 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। इससे पहले 21 जुलाई को भारत में एक दिन में संक्रमण से मृत्यु के 3,998 मामले सामने आए थे। तब महाराष्ट्र राज्य ने अपने कोविड आंकड़ों का 14वीं बार पुनर्मिलान किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़