केजरीवाल की आलोचना करने पर आप ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
आम आदमी पार्टी (आप) ने आज उपराज्यपाल कार्यालय में धरना देने के लिये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला।
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने आज उपराज्यपाल कार्यालय में धरना देने के लिये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। संवाददाताओं से बातचीत में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ‘ भाजपा की भाषा ’ में बोल रहे हैं। उन्होंने राहुल को चुनौती दी कि वह अपनी पार्टी की दिल्ली इकाई के नेताओं को दो दिन के लिये भी भूख हड़ताल पर जाने के लिये बोलकर देखें।
इससे पहले दिन में राहुल ने अपने ट्वीट में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री उपराज्यपाल कार्यालय में धरना पर बैठे हैं। भाजपा मुख्यमंत्री के आवास पर धरना पर बैठी है। दिल्ली के नौकरशाह संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अव्यवस्था के प्रति आंखें मूंद रखी हैं। इस ड्रामेबाजी का शिकार दिल्ली की जनता बन रही है।
अन्य न्यूज़