जेठमलानी के निधन पर मनमोहन सिंह ने कहा- भारत ने प्रतिष्ठित न्यायविद, अनुभवी सांसद को खो दिया

on-the-death-of-jethmalani-manmohan-singh-said-india-lost-the-distinguished-jurist-veteran-mp
[email protected] । Sep 8 2019 12:15PM

प्रख्यात न्यायविद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रही थी।

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रख्यात अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके देहांत से भारत ने प्रतिष्ठित न्यायविद, सक्षम प्रशासक और अनुभवी सांसद को खो दिया।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के पहले 100 दिनों में मॉब लिंचिंग की घटनाओं से हिन्दुस्तान रहा आहत

प्रख्यात न्यायविद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रही थी।

इसे भी पढ़ें: मंदी का यह माहौल क्षणिक है, सरकार तो उपाय कर रही है आप भी खरीदारी करते रहिये

सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘श्री राम जेठमलानी के निधन पर गहरी संवेदनाएं। उनके निधन से भारत ने प्रतिष्ठित न्यायविद, सक्षम प्रशासक और अनुभवी सांसद को खो दिया है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़