नए मंत्रिमंडल में मनोज तिवारी को नहीं मिली जगह, सिर्फ हर्षवर्धन ने जीता भरोसा

only-mp-harsh-vardhan-gets-cabinet-berth-from-delhi
[email protected] । May 31 2019 8:20AM

पिछली सरकार में हर्षवर्धन को पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया था। बाद में उन्हें पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का प्रभार दिया गया था।

नयी दिल्ली। डॉक्टर से राजनेता बने हर्षवर्धन राष्ट्रीय राजधानी के एकमात्र नेता हैं जिन्हें नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। दिल्ली से लोकसभा में सात सांसद हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि पार्टी के दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: सुषमा स्वराज ने PM मोदी का किया धन्यवाद, मंत्रिमंडल में नहीं हुईं शामिल

भाजपा दिल्ली इकाई के पूर्व प्रमुख विजय गोयल पूर्व मोदी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। उन्हें भी नई सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। पिछली सरकार में हर्षवर्धन को पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया था। बाद में उन्हें पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का प्रभार दिया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़