विपक्षी पार्टियों का गठजोड़ प्रतिद्वंद्वियों का गठबंधन है, नहीं करेगा काम: जेटली

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रतिद्वंद्वियों का गठबंधन काम नहीं करता है। हम यह देख चुके हैं। हमने इस तरह के गठबंधनों के साथ प्रयोग किया है और देश ने इसकी भारी कीमत चुकाई है।’’
मुंबई। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को यहां कहा कि विपक्षी पार्टियों का प्रस्तावित महागठबंधन ‘प्रतिद्वंद्वियों का गठजोड़’ है जो देश को नहीं चला सकता। जेटली ने यहां वार्षिक इकोनॉमिक्स टाइम्स पुरस्कार समारोह में कहा कि देश ने पहले भी इस तरह के ‘तजुर्बों’ के लिए भारी कीमत चुकाई है।
वित्त मंत्री ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि आज जो प्रयास किया जा रहा है वो अतीत की तुलना में शायद सर्वाधिक विनाशकारी है। यह प्रतिद्वंद्वियों का गठबंधन हैं। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, सबसे बड़ा लोकतंत्र क्या प्रतिद्वंद्वियों का गठबंधन चला सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘ प्रतिद्वंद्वियों का गठबंधन काम नहीं करता है। हम यह देख चुके हैं। हमने इस तरह के गठबंधनों के साथ प्रयोग किया है और देश ने इसकी भारी कीमत चुकाई है।’’
