फूल एवं पत्ती के मध्य विपक्षी दल मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे: अन्नाद्रमुक

opposition-parties-trying-to-create-differences-between-flower-and-leaf-aiadmk

पार्टी ने यह भी दावा किया कि केंद्र के त्रिभाषी फार्मूला को ले कर गलत सूचना फैलाई जा रही है। यह इशारा राज्य में विपक्षी दलों के लिए था जो हिंदी को लागू करने के खिलाफ हैं।

चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा के साथ उसके गठबंधन को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं पर सिर्फ दोस्ती ही नहीं दोनों पार्टियों के बीच विचारधारात्मक निकटता भी है। अन्नाद्रमुक के मुखपत्र ‘‘नमाथु अम्मा’’ में कहा गया है कि अन्नाद्रमुक और भाजपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था और वह मैत्री का विस्तार था लेकिन वास्तव में दोनों पार्टियां देशभक्ति और ईश्वर की पूजा जैसे प्राथमिक मुद्दों पर एक स्वर में बात करती हैं।

इसे भी पढ़ें: वीपी शिवाकोंलुंदु बने पुडुचेरी नए विधानसभा अध्यक्ष

यह लेख इन रिपोर्टों की आया है किहाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद गठबंधन में शामिल दोनों पार्टियां में मतभेद है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि केंद्र के त्रिभाषी फार्मूला को ले कर गलत सूचना फैलाई जा रही है। यह इशारा राज्य में विपक्षी दलों के लिए था जो हिंदी को लागू करने के खिलाफ हैं। लेख में कहा गया है कि अन्नाद्रमुक का निशान दो पत्तियां और भाजपा का निशान कमल का फूल है और फूल एवं पत्ती के मध्य विपक्षी दल मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़