विपक्षी दल अल्पसंख्यकों को भाजपा का भय दिखाकर वोट बटोरने का काम करते हैं: शर्मा

opposition-parties-work-to-collect-votes-by-showing-fear-of-bjp-to-minorities-sharma

शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने मुसलमानों का वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है और उनकी शौक्षणिक स्थिति में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को दावा किया कि विपक्षी दल अल्पसंख्यकों को भाजपा का भय दिखाकर वोट बटोरने का काम करते हैं। शर्मा ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा,  वे (विपक्षी दल) अल्पसंख्यकों को बताते हैं कि भाजपा उनका नुकसान करेगी जो कि हकीकत नहीं है।’’ उन्होंने कहा,  भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ सबका विकास’ की अवधारणा पर काम करते हैं। सरकार की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के चलाई गई हैं, जिनका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी मिला है।’’

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की रैली में अखिलेश यादव को मिला योगी का साथ!

शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने मुसलमानों का वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है और उनकी शौक्षणिक स्थिति में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए। ये दल चाहते थे कि इस समुदाय का उत्थान न हो जिससे कि उनकी आंख में धूल झोंककर वोट हासिल करते रहें। उन्होंने कहा,  इसके विपरीत भाजपा ने समाज की मजहबी शिक्षा में छेड़छाड़ के बिना उन्हें आधुनिक शिक्षा भी देने के प्रयास किए। पार्टी का मत है कि समुदाय के लोगों के एक हाथ में पवित्र कुरान और एक हाथ में कम्प्यूटर होना चाहिए। इस समुदाय के लोग भी उच्च पदों पर पहुंच सकें, इसके लिए योग्यता जरूरी है।  

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़