गलत प्रचार के जरिए नायडू पर दबाव बना रही हैं अन्य पार्टियां: अनंत कुमार

Other parties are making pressure on Naidu through false propaganda: Ananth Kumar
[email protected] । Mar 8 2018 4:15PM

तेलुगु देशम पार्टी के केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटने का फैसले लेने के एक दिन बाद संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस और अन्य पार्टियां आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर“ दुष्प्रचार कर राजनीतिक दबाव” बना रही हैं।

नयी दिल्ली। तेलुगु देशम पार्टी के केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटने का फैसले लेने के एक दिन बाद संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस और अन्य पार्टियां आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर“ दुष्प्रचार कर राजनीतिक दबाव” बना रही हैं। उन्होंने कहा , हो सकता है कि इसी कारण से मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने यह कदम उठाया हो।

तेदेपा प्रमुख नायडू ने घोषणा की कि वाई एस चौधरी और अशोक गजपतिराजू केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी राजग का हिस्सा बनी रहेगी। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “ तेदेपा ने विशेष दर्जे की मांग की है। हम उनके साथ चर्चा कर रहे हैं.. दुर्भाग्य से वाईएसआर कांग्रेस और अन्य पार्टियां सभी तरह के दुष्प्रचारों का सहारा लेकर राज्य के राजनीतिक माहौल को खराब कर रही हैं और चंद्रबाबू नायडू पर दबाव बना रही हैं।” उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस“ दुष्प्रचार” कर रही है कि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसी राजनीतिक दबाव के बीच नायडू ने कुछ फैसले किए हैं।

कुमार ने कहा, “ अन्यथा नायडू और तेदेपा हमेशा से भाजपा के साथ रहे हैं।” तेदेपा की विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर उन्होंने कहा कि14 वें वित्त आयोग के लागू होने के बाद विशेष दर्जे की श्रेणी खत्म हो गई है।“ इसके बावजूद हमने राज्य को14,500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया है... आंध्र प्रदेश को5,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया है।” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आंध्र प्रदेश के लोगों के हितों का ख्याल रख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली से बाहर होने के कारण केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल तेदेपा के दोनों मंत्रियों ने अभी तक इस्तीफा नहीं सौंपा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़