भाजपा का दावा, 31 डिजिटल रैलियों में शामिल हुए 7.18 करोड़ लोग

BJP

पार्टी ने दावा किया कि 22 जून तक हुई 31 रैलियों में 7.18 करोड़ से अधिक लोगों ने शिरकत की। इस दावे के मुताबिक औसतन 23 लाख लोगों ने पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों में भागीदारी की।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर आयोजित 31 डिजिटल रैलियों में 7.18 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा ने एक ट्वीट में कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान भाजपा ने डिजिटल रैलियों व अन्य कार्यक्रमों के जरिए लोगों से संपर्क साधा। इस दौरान पार्टी तीन करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंची। पार्टी ने दावा किया कि 22 जून तक हुई 31 रैलियों में 7.18 करोड़ से अधिक लोगों ने शिरकत की। इस दावे के मुताबिक औसतन 23 लाख लोगों ने पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों में भागीदारी की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न राज्यों में डिजिटल रैलियों को संबोधित किया है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर बरसे BJP चीफ नड्डा, कहा- एक खारिज राजवंश पूरा विपक्ष नहीं हो सकता 

नड्डा ने मंगलवार को असम जनसंवाद रैली को संबोधित किया था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि भाजपा की इस रैली से लगभग 33 लाख लोग जुड़े हैं। वह इन रैलियों में लगातार कह रहे है, ‘‘जब लॉक डाउन हुआ तो लोगों ने सोचा कि क्या पार्टी भी लॉक डाउन हो जाएगी। लेकिन हमने डिजिटल माध्यम का लाभ उठाया और संक्रमण काल में लोगों के बीच पहुंचे।’’ उन्होंने कहा कि संक्रमण कितना भी हो, हम ना तो रूकेंगे और ना ही डिगेंगे।।’’ भाजपा का कहना है कि अब तक उसके कार्यकर्ताओं ने 51.11 लाख सेनिटाइजर और 1.6 करोड़ फेस मास्क जरूरतमंदों के बीच बांटे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़