सरकार का दावा, भारत में अब तक कोविड-19 के सात करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

Government

भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को रात आठ बजे तक 12,76,191 टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को रात आठ बजे तक 12,76,191 टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक 1,23,03,131 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी संसद भवन के बाहर कार ने पुलिस अधिकारियों को कुचला, एक अधिकारी की मौत

मंत्रालय ने कहा कि देश में रात आठ बजे तक कुल 7,06,18,026 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 6,13,56,345 लोगों को पहली खुराक दी गई है, जबकि 92,61,681 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि इनमें 89,03,809 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) और 95,15,410 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है।

इसे भी पढ़ें: मजबूत संगठन, गरीब हितैषी योजनाओं और विकास के मुद्दे पर जीतेंगे दमोह उप चुनाव: वीडी शर्मा

मंत्रालय ने कहा कि 52,86,132 स्वास्थ्य कर्मी और 39,75,549 अग्रिम मोर्चे के कर्मी ने दूसरी खुराक ली है। मंत्रालय ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4,29,37,126 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश भर में कोविड-19 टीकाकरण के 77वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 12,76,191 टीके लगाए गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़