रुझानों में राजग बहुमत के पार, कांग्रेस पहुंची 100 के द्वार

over-the-bjp-majority-in-ruins-congress-reached-100-doors
अभिनय आकाश । May 23 2019 9:31AM

पी में महागठबंधन का जादू शुरुआती रुझान में नहीं दिखाई पड़ रहा है। भाजपा गठबंधन उत्तर प्रदेश की 36 सीटों पर आगे है तो वहीं सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन महज 8 सीटों पर आगे है और कांग्रेस व सहयोगी दल 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी संग्राम में 543 में से 542 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद परिणाम का दिन है आज। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा गठबंधन काल जलवा दिख रहा है। नरेंद्र मोदी नीत राजग गठबंधन शुरुआती रुझान के अनुसार 250 पार कर चुका है। वहीं कांग्रेस गठबंधन ने अपना शतक तो पूरा कर दिया लेकिन 150 का आकड़ा भी छू नहीं सकी है। 

शुरुआती रुझान में राजग के तेजी से बढ़ते कदम

देश भर में भाजपा गठबंधन अभी तक 282 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के आकड़े को पार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: चुनावी इम्तिहान के परिणाम की घड़ी में नेताओं को याद आए भगवान

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का जादू फेल

यूपी में महागठबंधन का जादू शुरुआती रुझान में नहीं दिखाई पड़ रहा है। भाजपा गठबंधन उत्तर प्रदेश की 36 सीटों पर आगे है तो वहीं सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन महज 8 सीटों पर आगे है और कांग्रेस व सहयोगी दल 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

बिहार में भी दिखा राजग का जलवा

बिहार में मोदी, नीतीश और पासवान की तिकड़ी का कमाल वोटिंग के रुझानों में झलक रहा है। बिहार की 23 सीटों पर राजग गठबंधन आगे चल रही है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, रालोसपा, हम, और वीआईपी का गठबंधन का अभी तक खाता भी नहीं खुला है। 

BJP leader Giriraj Singh leading from Bihar's Begusarai over CPI's Kanhaiya Kumar pic.twitter.com/JI4hDQeOnZ — ANI (@ANI) May 23, 2019

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़