बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC के पास की गोलीबारी

Pak opens fire along LoC in Rajouri, Poonch, jawan injured
[email protected] । Mar 30 2018 10:48AM

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात गोले दागे और फायरिंग की। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया है।

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात गोले दागे और फायरिंग की। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी मजबूती से और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने रात पुंछ जिले के करनी इलाके में भी नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की। अधिकारी ने बताया कि इलाकों से आखिरी रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से फायरिंग रूक- रूक कर जारी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़