सीमा पर बढ़ रही हैं पाक की नापाक हरकतें, राजौरी में की भारी गोलाबारी

pakistan-fired-heavily-in-rajouri
[email protected] । Sep 8 2019 2:44PM

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी तेज होने पर दोनों सेक्टरों के सीमा पर रहने वाले निवासियों के बीच भय व्याप्त हो गया।

जम्मू। पाकिस्तान सेना ने रविवार को लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई और भारी गोलाबारी की। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों में सुबह करीब दस बजे छोटे हथियारों से गोलियां चलाई गईं और मोर्टार के गोले दागे गए। नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में दोस्त की मौत होने पर विद्यार्थियों ने स्कूल में लगाई आग

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी तेज होने पर दोनों सेक्टरों के सीमा पर रहने वाले निवासियों के बीच भय व्याप्त हो गया। गोलाबारी से कम से कम एक मकान को नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: चीन के विदेश मंत्री पहुंचे पाकिस्तान, कुरैशी के साथ कश्मीर मुद्दे पर हुई चर्चा

सूत्रों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी चल रही थी। पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाई और गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया और दोनों ओर से दिनभर गोलीबारी होती रही लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नियंत्रण रेखा पर करीब एक हफ्ते तक शांति रहने के बाद पाकिस्तान ने फिर से गोलियां चलाई और गोलाबारी की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़