नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, लगातार चौथे दिन किया संघर्षविराम उल्लंघन

pakistan-has-been-violating-ceasefire-in-poonch-sector
[email protected] । Jan 5 2019 6:25PM

जम्मू कश्मीर अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने 2018 में 1600 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जो सर्वोच्च है।

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को लगातार चौथे दिन जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों में मोर्टार से गोले दागे। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने 2018 में 1600 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जो सर्वोच्च है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में शुक्रवार को अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों में मोर्टार से बम दागे।

इसे भी पढ़ें: मच्छेल में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद, एक जख्मी

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोट, खादी करमारा, गुलपुर क्षेत्रों को निशाना बनाया जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गोलीबारी और गोलाबारी देर रात तक चली। उन्होंने बताया कि सीमा की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने पिछले तीन दिनों में पुंछ में अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों में गोलाबारी की है। उन्होंने बताया कि संयम बरतने और शांति कायम रखने के लिये 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने के लिये बार-बार आह्वान किये जाने के बावजूद पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के हमला किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़