पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को तलब किया

pakistan-summons-indian-diplomat-for-ceasefire-violation
[email protected] । Sep 8 2019 10:45AM

भारतीय सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन की आलोचना की। फैसल ने दावा किया कि यह संघर्ष विराम उल्लंघन छह सितंबर को नियंत्रण रेखा पर खुईराता सेक्टर में हुआ।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर शनिवार को शीर्ष भारतीय राजनयिक को तलब किया। पाकिस्तान का कहना है कि संघर्ष विराम उल्लंघन में चार असैन्य नागरिक घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: नहीं बदल सकता पाक, अब राष्ट्रपति कोविंद के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने से किया इनकार

विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया और दक्षेस मामलों के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में चार्ज डि’अफेयर्स गौरव अहलूवालिया को तलब किया और भारतीय सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन की आलोचना की। फैसल ने दावा किया कि यह संघर्ष विराम उल्लंघन छह सितंबर को नियंत्रण रेखा पर खुईराता सेक्टर में हुआ।

इसे भी पढ़ें: आश्वस्त होकर बोले डोभाल, 370 को हटाए जाने के समर्थन में हैं अधिकांश कश्मीरी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़