एक तरफ रमजान की नमाज तो दूसरी तरफ LOC पर कत्लेआम पर उतारू पाकिस्तान

pakistan-targets-india-s-advance-posts-villages-on-the-loc
[email protected] । May 6 2019 4:43PM

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टरों में भारी गोलाबारी और गोलीबारी की।उन्होंने बताया कि गोलाबारी में दो आम नागरिक मकसूद अहमद और आशिक हुसैन घायल हो गए।

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारत की अग्रिम चौकियों पर मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की जिसमें दो आम नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टरों में भारी गोलाबारी और गोलीबारी की।उन्होंने बताया कि गोलाबारी में दो आम नागरिक मकसूद अहमद और आशिक हुसैन घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने टीपू सुल्तान को दी श्रद्धांजलि

अधिकारियों ने कहा कि रविवार को पाकिस्तान की गोलाबारी में पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में कर्नल रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया। इसके साथ ही राजौरी जिले के केरी सेक्टर में 25 वर्षीय एक पोर्टर उस समय घायल हो गया जब एक मोर्टार का गोला उसके पास फट गया। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी पक्ष को भारतीय पक्ष के मुकाबले पांच-छह गुना अधिक नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें: भारत- पाक सीमा पर फिर संघर्षविराम का उल्लंघन, घरों में दागे मोर्टार

पाकिस्तान ने पिछले डेढ़ महीने में जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम का 513 बार उल्लंघन किया है। पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविर को हवाई हमले में निशाना बनाए जाने के बाद से राजौरी और पुंछ जिलों में संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में चार सैनिकों सहित 10 लोगों की जान गई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़