पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन किया संघर्षविराम का उल्लंघन
[email protected] । Aug 8 2019 8:37AM
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार रात करीब सवा दस बजे पाकिस्तान ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
जम्मू। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित अग्रिम भारतीय चौकियों और गांवों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।
Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire at around 10:15 pm in Sunderbani sector, Rajouri. Indian Army retaliating. pic.twitter.com/Mk09Qc0nNN
— ANI (@ANI) August 7, 2019
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार रात करीब सवा दस बजे पाकिस्तान ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।’’ हालांकि, पाकिस्तान की ओर से अकारण की गई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़