पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद

pakistan-violates-ceasefire-an-army-martyr
[email protected] । Dec 26 2019 9:12AM

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के सैनिकों की ओर से दागे गए गोले असैन्य क्षेत्रों में भी गिरे जिसमें दो नागरिक घायल हो गए। इनमें से चुरुनंदा गांव निवासी महिला नसीमा(23) की बाद में मौत हो गई।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में सेना के एक जवान सहित दो लोगों की जान चली गयी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर क्षेत्र से पाकिस्तानी सैनिक गोलीबारी कर रहे हैं और मोर्टार के गोले दाग रहे हैं। उरी सेक्टर में एक जूनियर कमिशन अधिकारी (सूबेदार) शहीद हो गया।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के सैनिकों की ओर से दागे गए गोले असैन्य क्षेत्रों में भी गिरे जिसमें दो नागरिक घायल हो गए। इनमें से चुरुनंदा गांव निवासी महिला नसीमा(23) की बाद में मौत हो गई। संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा से लगे हाजीपीर का दौरा किया था।

इसे भी पढ़ें: एलओसी पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी सैनिको को किया ढेर

सूत्रों ने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन करके पाकिस्तान छद्म युद्ध के जरिए भारत में घुसपैठ कराना चाहता है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना इस संघर्षविराम उल्लंघन का माकूल जवाब दे रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़