जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी

Pakistani Army firing on Line of Control in Poonch, Jammu Kashmir
[email protected] । Feb 10 2018 7:40PM

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नागरिक इलाकों पर मोर्टार से गोलाबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नागरिक इलाकों पर मोर्टार से गोलाबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया इसमें किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है, ना ही कोई घायल हुआ है। अधिकारी ने बताया, ‘पाकिस्तानी थल सेना ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुंछ में खादी कारमारा के अग्रिम इलाकों में गोलाबारी शुरू की।’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में चक्कन दा बाग अग्रिम इलाकों में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में भी गोलाबारी की।

गौरतलब है कि नौ फरवरी को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग और गोलाबारी में सेना के तीन जवान घायल हो गए थे। आठ फरवरी को 45 साल की एक महिला पुंछ के केजी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुई पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में मारी गई थी। इस साल जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में 10 सुरक्षाकर्मियों और आठ नागरिकों सहित कुल 18 लोग मारे गए हैं और 75 से अधिक घायल हुए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़