पंडित राजन मिश्र का कोरोना के चलते निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Pandit Rajan Mishra

वह खयाल गायकी में अपने भाई साजन मिश्र के साथ अग्रणी गायकों में शुमार थे। अमित ने कहा, पंडित राजन मिश्र जी का दिल्ली के सेंट स्टीफेन अस्पताल में शाम करीब साढ़े छह बजे निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नयी दिल्ली।  प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का रविवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 समस्याओं के चलते निधन हो गया। उनके भतीजे ने यह जानकारी दी। वह 70 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मिश्रके भतीजे अमित ने बताया कि मिश्र को आज दोपहर पहली बार और शाम के समय दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा। वह खयाल गायकी में अपने भाई साजन मिश्र के साथ अग्रणी गायकों में शुमार थे। अमित ने कहा, पंडित राजन मिश्र जी का दिल्ली के सेंट स्टीफेन अस्पताल में शाम करीब साढ़े छह बजे निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15-20 दिन पहले उन्होंने टीके की पहली खुराक ली थी। उन्हें दोपहर में पहली बार और फिर शाम करीब साढ़े पांच बजे दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा। मिश्र पद्म भूषण से सम्मानित थे। दोनों भाई बनारस घराने से संबंध रखते हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। बनारस घराने से जुड़े मिश्र जी का जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’ पद्म भूषण से सम्मानित पंडित राजन मिश्र कोविड-19 से संक्रमित थे। उनका आज राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़