Jammu Kashmir | जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर टनल का एक हिस्सा ढहा, 7 लोग फंसे कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir
ani
रेनू तिवारी । May 20 2022 9:18AM

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात को खूनी नाले पर सुरंग का आगे की तरफ का एक छोटा-सा हिस्सा ढह गया। पुलिस तथा सेना ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को मलबे से निकाला गया है,चारों घायल हैं तथा कई अन्य अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं।

बनिहाल/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आयी हैं।  जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से चार लोग घायल हो गए और कई अन्य फंस गए हैं। लगातार लोगों के बचाने का अभियान जारी है लेकिन कुछ जिंदगियां अभी भी सुरंग ने मलबे में फंसी हैं। 

इसे भी पढ़ें: 27 महीने बाद आजम खान हुए जेल से रिहा, स्वागत करने पहुंचे शिवपाल, अखिलेश यादव ने काटी कन्नी? 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात को खूनी नाले पर सुरंग का आगे की तरफ का एक छोटा-सा हिस्सा ढह गया। पुलिस तथा सेना ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को मलबे से निकाला गया है,चारों घायल हैं तथा कई अन्य अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुरंग के आगे के हिस्से की तरफ खड़े बुलडोजर और ट्रक समेत कई वाहन और मशीनें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। उन्होंने बताया कि रामबन के उपायुक्त मस्सरतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित शर्मा घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा बचाव अभियान पर नजर रख रहे हैं। सुरंग में फंसे लोग निरीक्षण का काम कर रही कंपनी के कर्मचारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल से घटनास्थल के लिए कई एम्बुलेंस भेजी गयी हैं।

इसे भी पढ़ें: मुश्किल में लालू प्रसाद यादव! राबड़ी आवास पर सीबीआई ने मारा छापा, दिल्ली-पटना समेत लालू यादव के कुल 17 ठिकानों पर रेड

 

 घटना के बाद फिलहाल इलाके में बचाव कार्य जारी है। छह से सात लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्थिति के बारे में अधिक जानकारी साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है और जोर शोर से चल रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में रामबन और रामसू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग खंड पर एक निर्माणाधीन सुरंग के ढहने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना। मैं डीसी  मुसरत इस्लाम के लगातार संपर्क में हूं। मलबे के नीचे लगभग 10 श्रमिक फंसे हैं। अन्य 2 को बचाया गया और चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं।

जारी बचाव अभियान के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़