पासवान का दावा, संन्यास के बाद धोनी भाजपा से करेंगे अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत

paswan-claims-dhoni-will-start-his-political-shift-from-bjp-after-sathyas
अभिनय आकाश । Jul 12 2019 10:56AM

पासवान ने कहा कि क्रिकेट के जरिए धोनी ने देश की काफी सेवा कर ली है और अब वो समाज और देश की सेवा के लिए राजनीति में आने जा रहे हैं। हालांकि पासवान ने यह स्पष्ट किया है कि धोनी ने इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

नई दिल्ली। हाथ में बल्ला लेकर मैदान में चौके-छक्के उड़ाने वाले महेंद्र सिहं धोनी अब राजनीतिक पिच पर अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान के अनुसार धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पासवान ने यह दावा किया कि उनकी इस संबंध में धोनी से कई बार मुलाकात और बातचीत हो चुकी है। एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए भाजपा नेता ने यह दावा किया है।

इसे भी पढ़ें: सब कुछ जीत लेने में और अंत तक हिम्मत न हारने में कोई अंतर नहीं, जिसकी मिसाल हैं धोनी

पासवान ने कहा कि क्रिकेट के जरिए धोनी ने देश की काफी सेवा कर ली है और अब वो समाज और देश की सेवा के लिए राजनीति में आने जा रहे हैं। हालांकि पासवान ने यह स्पष्ट किया है कि धोनी ने इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर भाजपा का दामन थाम कर लोकसभा चुनाव लड़ा और पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनकर संसद पहुंच चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी संपर्क फार समर्थन अभियान के तहत मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। उस दौरान भी धोनी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें खूब तेज हुई थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़