रामविलास पासवान की अल्पसंख्यकों से अपील, कहा- ''NDA का समर्थन करें''

paswan-urges-minorities-to-support-nda
[email protected] । Jun 15 2019 11:34AM

पासवान ने चुनाव के दौरान इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के लिये विपक्ष पर निशाना साधा। केन्द्रीय मंत्री दक्षिणी क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम के प्रदर्शन की समीक्षा के लिये चेन्नई में थे।

चेन्नई। केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्गों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा गठबंधन अगले पांच साल में अपने कामों के जरिये सभी वर्गों का दिल जीत लेगा।

इसे भी पढ़ें: लोजपा से असंतुष्ट नेताओं ने नया दल बनाया ! पासवान बोले- उन्हें जाने दीजिए

पासवान ने चुनाव के दौरान इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के लिये विपक्ष पर निशाना साधा। केन्द्रीय मंत्री दक्षिणी क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम के प्रदर्शन की समीक्षा के लिये चेन्नई में थे।

इसे भी पढ़ें: इफ़्तार पर गिरिराज का वार, निशाने पर सुशील मोदी और नीतीश कुमार

पासवान ने कहा,  हमें पूरा भरोसा है कि अगले पांच साल में सभी वर्गों का विकास करेंगे और इस तरह प्रत्येक भारतीय का दिल जीतेंगे ताकि लोग भविष्य में किसी भी अन्य गठबंधन को समर्थन देने के बजाय राजग के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा,  लोजपा अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्गों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील करती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़