मोदी राज में पूरे देश के लोग दुखी हैं: अशोक गहलोत

people-of-entire-country-are-sad-in-modi-raj-says-ashok-gehlot
[email protected] । Sep 11 2018 7:57PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में पूरे देश के लोग दुखी हैं और अच्छे दिनों का इंतजार खत्म नहीं हो रहा।

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में पूरे देश के लोग दुखी हैं और अच्छे दिनों का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। गहलोत ने कहा, ‘‘'मोदी के राज में पूरे देश के लोग दुखी हैं। किसान दुखी हैं, मजदूर दुखी हैं और रोजगार के लिए युवा भटक रहे हैं।'’ पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी की संकल्प यात्रा के तहत करौली शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काला धन नहीं आया, बैंकों में 15 लाख रूपये नहीं आए और अभी तक हम लोग अच्छे दिन का इंतजार कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा,‘‘धोखा देकर सरकार बन गयी... आज देश में घृणा का, नफरत का और संवेदनहीनता का माहौल है, निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर पिछली कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों में राजे के खिलाफ आक्रोश है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराएगी। राजे द्वारा कथित तौर पर उन्हें नौसिखिया कहे जाने पर सचिन ने कहा, ‘'राजे को याद रखना चाहिए कि हम उन्हें पटखनी देने में कम नहीं है।'’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़