राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर लगना चाहिए प्रतिबंध: सिद्धार्थनाथ

people-should-be-involved-in-anti-national-activities-are-ban-says-siddhartha-nath
[email protected] । Oct 16 2018 6:44PM

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तीन कश्मीरी छात्रों पर देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने आज कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर प्रतिबंध के वह पक्षधर है लेकिन निर्दोष लोगों के साथ हैं।

लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तीन कश्मीरी छात्रों पर देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने आज कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर प्रतिबंध के वह पक्षधर है लेकिन निर्दोष लोगों के साथ हैं। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार निर्दोष लोगों के साथ है लेकिन देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ विश्वविद्यालयों को कार्रवाई करनी चाहिए। एएमयू में पढ रहे कश्मीरी छात्रों ने कश्मीर के ही तीन छात्रों पर देशद्रोह के आरोप लगाये जाने के विरोध में कल परिसर में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन उत्पीडन कर रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़