राजस्थान में PM और गृह मंत्री को करना चाहिए दौरा, मूर्ख लोग बन गए भाजपा के पदाधिकारी: CM गहलोत

Gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा को ही घेर लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है तो राहुल और प्रियंका यहां पर क्यों आएंगे।यहां पर तो प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या विपक्ष को दौरा करना चाहिए।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पलटवार करते हुए उनके पदाधिकारियों को मूर्ख बताया। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को कहा था कि राजस्थान के प्रेमपुरा में कुछ दिन पहले एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके बाद उसके मृत शरीर को उसके घर के सामने फेंक दिया गया लेकिन राहुल, प्रियंका, अखिलेश या बंगाल का कोई नेता वहां नहीं गया। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने दलितों पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल और प्रियंका से पूछे ये सवाल 

विपक्ष करें राजस्थान का दौरा

इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा को ही घेर लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है तो राहुल और प्रियंका यहां पर क्यों आएंगे।यहां पर तो प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या विपक्ष को दौरा करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में तो हम विपक्ष में हैं इसलिए तो जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मूर्ख लोग भाजपा के पदाधिकारी बन गए हैं। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत ने कोयले को लेकर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ये कहना कि कोयले की कोई कमी नहीं है, ये कहना ही बेईमानी है। कोयले की कमी है, सबको पता है, राज्य संकट में हैं और संकट से निकालने की ज़िम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने दिल्ली सरकार से छठ पूजा के आयोजन पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की 

गौरतलब है कि भाजपा नेता ने कहा था कि राजस्थान का प्रशासन वहां दलितों के साथ हो रही घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं करता है, क्या राजस्थान के दलितों का कोई मानवाधिकार नहीं है ? 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़