राष्ट्रपति कोविन्द और प्रधानमंत्री मोदी ने पीवी सिंधू को पदक जीतने की बधाई दी

pm modi

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन सिंधू ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराकर तोक्यो खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को रविवार को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिये बधाई दी। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन सिंधू ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराकर तोक्यो खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने टीकों की उपलब्धता पर सवाल उठाने को लेकर राहुल गांधी पर पलटवार किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘पीवी सिंधू दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता के नये मापदंड बना दिये। भारत को गौरवान्वित करने के लिये उन्हें मेरी बधाई। ’’ मोदी ने सिंधू की फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘‘ पीवी सिंधू हम सभी आपके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित हैं। तोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने के लिये बधाई। वह भारत का गौरव हैं और हमारे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। ’’

इसे भी पढ़ें: भारत के UNSC की अध्यक्षता संभालने पर जयशंकर बोले- भारत हमेशा संयम की आवाज, संवाद का हिमायती बना रहेगा

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘स्मैशिंग जीत पीवी सिंधू, मैच में आपका दबदबा रहा और आपने इतिहास रच दिया। दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। भारत को आप पर गर्व है, आपकी स्वदेश वापसी का इंतजार। आपने कर दिखाया। ’’ गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत बढ़िया खेलीं पीवी सिंधू। आपने फिर से खेल के प्रति अपनी अद्वीतीय प्रतिबद्धता और समर्पण को साबित किया। आप ऐसे ही देश का नाम रोशन करती रहें। हमें आपकी शानदार उपलब्धि पर गर्व है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़