ममता बनर्जी ने BJP और मोदी सरकार पर लगाया किसानों की नींद छीनने का आरोप

pm-modi-govt-has-snatched-farmers-sleep-says-mamata-banerjee
[email protected] । Feb 4 2019 3:25PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन के जरिए किसानों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने किसानों की नींद छीन ली है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों की नींद “छीन” ली है। उन्होंने दावा किया कि आम चुनावों से पहले उनके साथ धोखा किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आश्वासन दिया अगर केंद्र में सत्ता बदलती है तो किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सीबीआई द्वारा कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से चिटफंड घोटालों के संबंध में पूछताछ की कोशिश के खिलाफ रविवार रात से धरने पर बैठी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें : CBI vs ममता मामले में CM को मिला विपक्ष का समर्थन, कहा- संस्थाओं से उठा भरोसा

ममता ने मेट्रो सिनेमा के सामने धरनास्थल से फोन पर किसानों के सम्मेलन को संबोधित किया जो नेताजी इंडोर स्टेडियम में बैठकर लाउडस्पीकर पर ममता का संबोधन सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने किसानों की नींद छीन ली है। उन्होंने दावा किया कि देश में करीब 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। शुक्रवार को संसद में पेश अंतरिम बजट में किये गए वादों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के साथ आम चुनाव से पहले धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करती है, लेकिन हम पहले ही उनकी आमदनी तीन गुणा बढ़ा चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़