झारखंड को मिली नई विधानसभा, PM मोदी ने किया उद्घाटन

pm-modi-inaugurates-jharkhands-assembly-building
[email protected] । Sep 12 2019 2:13PM

प्रधानमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुबर दास की मौजूदगी में इस भवन का उद्घाटन किया। इसे देश की पहली कागज रहित विधानसभा कहा गया है।

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुटे ग्राम में यहां झारखंड विधानसभा के एक नव निर्मित भवन का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण 465 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।

इसे भी पढ़ें: 19 साल बाद झारखंड को किराए की विधानसभा से पीएम मोदी दिलाएंगे मुक्ति

प्रधानमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुबर दास की मौजूदगी में इस भवन का उद्घाटन किया। इसे देश की पहली कागज रहित विधानसभा कहा गया है। इस भवन की आधारशिला मुख्यमंत्री ने 12 जून 2015 को रखी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़