PM मोदी सितंबर में संयुक्त राष्ट्र की विशेष बैठक को संबोधित करने जा सकते हैं न्यूयॉर्क

pm-modi-may-go-to-address-special-meeting-of-un-in-new-york
[email protected] । Jul 13 2019 12:17PM

शिकागो और ह्यूस्टन अमेरिका के दो शहर हैं जहां आप्रवासियों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रखा जा सकता है जब वह इस साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक महासभा बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आएंगे। हालांकि इस दौरे के बारे में अब तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी बैठक के लिए सितंबर में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं और संभवत: वह अपने दौरे के दौरान ह्यूस्टन में भारतीय मूल के अमेरिकियों को संबोधित भी करेंगे। भारतीय समुदाय के नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने BJP की महिला सांसदों के साथ की मुलाकात

शिकागो और ह्यूस्टन अमेरिका के दो शहर हैं जहां आप्रवासियों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रखा जा सकता है जब वह इस साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक महासभा बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आएंगे। हालांकि इस दौरे के बारे में अब तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस संबंध में जानकारी रखने वाले समुदाय के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री 23 सितंबर को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष बैठक को संबोधित करने ह्ययूस्टन से न्यूयॉर्क आएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़