गुजरात बीजेपी के नये अध्यक्ष से मिले PM मोदी, कहा- शानदार कार्यकर्ता के रूप में सीआर पाटिल ने अपनी पहचान बनाई

modi

सीआर पाटिल को मंगलवार को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष घोषित किया गया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात भाजपा के अध्यक्ष श्री सी आर पाटिल जी से मिला। वह सामान्य पृष्ठभूमि से हैं और उन्होंने शानदार कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनायी।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सीआर पाटिल से मुलाकात की और उन्हें ‘शानदार कार्यकर्ता’ बताया जिनके बतौर सांसद कार्यों की सराहना भी की गयी है। लंबे समय से प्रधानमंत्री के विश्वस्त समझे जाने वाले पाटिल को मंगलवार को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष घोषित किया गया। 

इसे भी पढ़ें: गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- चुनी हुई सरकार को गिराने का हो रहा है प्रयास

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात भाजपा के अध्यक्ष श्री सी आर पाटिल जी से मिला। वह सामान्य पृष्ठभूमि से हैं और उन्होंने शानदार कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनायी। सांसद के रूप में उनके कार्य की प्रशंसा की गयी है। मुझे पक्का यकीन है कि उनके नेतृत्व में गुजरात भाजपा नयी ऊंचाइयों को छूएगी।’’ पाटिल गुजरात के नवसारी से लोकसभा सदस्य हैं। वह बिल्कुल सामान्य ढंग से रहकर अपने निर्वाचन क्षेत्र की सेवा के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए चर्चित हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़