संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी, व्यापक सुधारों के बिना संयुक्त राष्ट्र पर विश्वास का संकट

PM Modi
अभिनय आकाश । Sep 22 2020 9:07AM

पीएम मोदी ने कहा कि व्यापक सुधारों के बिना, संयुक्त राष्ट्र पर भरोसे की कमी का संकट मंडराता है। बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, जो मौजूदा वास्तविकताओं को दर्शाए, सभी पक्षकारों की बात रखे और समकालीन चुनौतियों का समाधान दे।

संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 75 साल पहले, युद्ध की भयावहता से एक नई आशा पैदा हुई। मानव इतिहास में पहली बार, पूरी दुनिया के लिए एक संस्था बनाई गई थी। 

इसे भी पढ़ें: कृषि विधेयकों को लेकर किसानों तक पहुंचने की व्यापक योजना तैयार कर रही बीजेपी

पीएम मोदी ने कहा कि व्यापक सुधारों के बिना, संयुक्त राष्ट्र पर भरोसे की कमी का संकट मंडराता है। बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, जो मौजूदा वास्तविकताओं को दर्शाए, सभी पक्षकारों की बात रखे और समकालीन चुनौतियों का समाधान दे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़