प्रभुपाद स्वामी की 125वीं जयंती पर PM मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का, बोले- वो महान भारत भक्त थे

narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रील प्रभुपाद जी की 125वीं जयंती पर सिक्का जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रभुपाद स्वामी एक अलौकिक कृष्ण भक्त तो थे ही और साथ ही वो एक महान भारत भक्त भी थे। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष किया।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रील प्रभुपाद जी की 125वीं जयंती पर सिक्का जारी किया। उन्होंने कहा कि परसो श्री कृष्ण जन्माष्टमी थी और आज हम श्रील प्रभुपाद जी की 125वीं जन्मजयंती मना रहे हैं। ये ऐसा है जैसे साधना का सुख और संतोष एक साथ मिल जाए। इसी भाव को आज पूरी दुनिया में श्रील प्रभुपाद स्वामी के लाखों करोड़ों अनुयाई और लाखों करोड़ों कृष्ण भक्त अनुभव कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- रसोई गैस की कीमतों में 116 फीसदी का हुआ इजाफा 

प्रभुपाद स्वामी महान भारत भक्त थे 

पीएम मोदी ने कहा कि प्रभुपाद स्वामी एक अलौकिक कृष्ण भक्त तो थे ही और साथ ही वो एक महान भारत भक्त भी थे। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष किया। उन्होंने असहयोग आंदोलन के समर्थन में स्कॉटिश कॉलेज से अपना डिप्लोमा तक लेने से मना कर दिया था। 

उन्होंने कहा कि आज ये सुखद संयोग है कि ऐसे महान देशभक्त का 125वां जन्मदिन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश अपनी अपनी आजादी के 75 साल का पर्व अमृत महोत्सव मना रहा है।   

इसे भी पढ़ें: नये भारत में अरशद मदनी जैसे लोगों के संकीर्ण विचारों के लिए कोई जगह नहीं 

इस मंत्र में वैश्विक कल्याण की भावना

पीएम मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव में भारत ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ये मंत्र के साथ ऐसे ही संकल्पों के साथ अपनी आगे की यात्रा का आधार बनाया है। हमारे इन संकल्पों के केंद्र में हमारे इन लक्ष्यों के मूल में भी वैश्विक कल्याण की ही भावना है।

उन्होंने कहा कि मानवता के हित में भारत दुनिया को कितना कुछ दे सकता है, आज इसका एक बड़ा उदाहरण है विश्व भर में फैला हुआ हमारा योग का ज्ञान और योग की परंपरा। भारत की जो स्थायी जीवन शैली है, आयुर्वेद जैसे जो विज्ञान हैं, हमारा संकल्प है कि इसका लाभ पूरी दुनिया को मिले। 

 यहां सुने पूरा भाषण:- 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़