आंध्र प्रदेश में बोले पीएम मोदी- जनता जनार्दन का दिल जीतने के लिए 365 दिन काम करना होगा

pm-modi-speaks-in-andhra-pradesh-365-days-to-win-the-heart-of-janata-janardan
अभिनय आकाश । Jun 9 2019 6:27PM

मोदी ने कहा कि मुझे अनेक बार तिरुपति आने का सौभाग्य मिला है, आज फिर एक बार नई सरकार बनने के बाद मैं भगवान वेंकटेश के चरणों में सर झुका के आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। हम भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी जीव नहीं हैं, हम जनता के सुख-दुःख के साथ जुड़े हुए और भव्य भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध कार्यकर्ताओं की एक समर्पित व्यवस्था के हिस्सा हैं।

आंध्र प्रदेश। मालदीव और श्रीलंका के दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश पहुंचे, पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने स्वागत किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता कर्म में विश्वास करने वाले लोग हैं। जब हम नगरपालिका के चुनाव भी नहीं जीत पाते थे तब भी भारत माता की जय के नारे को बुलंद करते हुए चार-चार पीढ़ी हमनें खपा दी है और तब जाकर के आज देश की सेवा करने के लिए हमे एक और नया अवसर मिला है।

इसे भी पढ़ें: भारत अगले 5 वर्ष में मालदीव के 1,000 सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने में करेगा मदद

मोदी ने कहा कि मुझे अनेक बार तिरुपति आने का सौभाग्य मिला है, आज फिर एक बार नई सरकार बनने के बाद मैं भगवान वेंकटेश के चरणों में सर झुका के आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। हम भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी जीव नहीं हैं, हम जनता के सुख-दुःख के साथ जुड़े हुए और भव्य भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध कार्यकर्ताओं की एक समर्पित व्यवस्था के हिस्सा हैं। पीएम ने कहा कि चुनाव जीतना, ये चुनाव के समय चुनाव मैदान में करना होता है लेकिन जनता जनार्दन का दिल जीतना, ये हमें 365 दिन अखंड अविरत रूप से करते रहना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़