PM मोदी ने सर्बानंद सोनोवाल से बात कर बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

pm-modi-speaks-to-assam-cm-sarbananda-sonowal
[email protected] । Jul 15 2019 4:38PM

मुख्यमंत्री ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह को असम की बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जाए।असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को और खराब हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई और करीब 26.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात करके उनके राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। असम में इस साल बाढ़ से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और उन्हें जानकारी दी कि राज्य के 33 में से 31 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मोदी ने सोनोवाल को वर्तमान स्थिति से निपटने में केन्द्र सरकार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया प्रबंधन के मामले में इसलिए मोदी हैं दुनिया में सबसे आगे

मुख्यमंत्री ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह को असम की बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जाए।असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को और खराब हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई और करीब 26.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि इस राज्य में बरपेटा सबसे प्रभावित जिला है और इसमें 7.35 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़