PM मोदी शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथन के ग्रैंड फिनाले को करेंगे संबोधित

Modi

बयान के अनुसार ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथन’ हमारे देश के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने के लिए नयी और डिजिटल प्रौद्योगिकी नवाचारों की पहचान करने की एक पहल है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये स्मार्ट इंडिया हैकाथन के ग्रैंड फिनाले को संबोधित करेंगे और इस मौके पर छात्रों से रूबरू होंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथन’ हमारे देश के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने के लिए नयी और डिजिटल प्रौद्योगिकी नवाचारों की पहचान करने की एक पहल है। बयान में कहा गया है, ‘‘यह युवा दिमाग में एक अलग सोच को बढ़ावा देने में बेहद सफल साबित हुआ है।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव बनाए गए हार्दिक सतीशचंद्र शाह 

स्मार्ट इंडिया हैकाथन के 2017 में हुए पहले संस्करण में 42,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। यह संख्या 2018 में बढ़कर एक लाख और 2019 में बढ़कर दो लाख हो गई थी। स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2020 के पहले दौर में साढ़े चार लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बयान में कहा गया है, ‘‘इस साल, 10,000 से अधिक छात्र होंगे जो केंद्र सरकार के 37 विभागों, 17 राज्य सरकारों और 20 उद्योगों से 243 समस्याओं का हल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़