पीएम मोदी मध्य प्रदेश में दो चुनावी जनसभा को कल करेंगे संबोधित

pm-modi-to-hold-two-election-rally-in-madhya-pradesh-tomorrow

भाजपा ने ग्वालियर लोकसभा सीट से शहर के महापौर विवेक शेजवलकर को चुनाव मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सागर और ग्वालियर लोकसभा सीटों के लिये 12 मई को मतदान होगा।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश में सागर और ग्वालियर में दो चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1.30 बजे सागर में तथा शाम 4.30 बजे ग्वालियर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।  सागर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने राजबहादुर सिंह को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने यहां से प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: सपा-बसपा और कांग्रेस ने पिछड़ों का सम्मान नहीं करते: शाह

वहीं भाजपा ने ग्वालियर लोकसभा सीट से शहर के महापौर विवेक शेजवलकर को चुनाव मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सागर और ग्वालियर लोकसभा सीटों के लिये 12 मई को मतदान होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़