उम्मीद है, ताजमहल से मोहब्बत का पाठ सीखकर जाएंगे देश के प्रधान सेवक: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश के प्रधान सेवक ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ सीखकर जाएंगे।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगरा दौरे पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश के प्रधान सेवक ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ सीखकर जाएंगे। अखिलेश ने ‘ट्वीट‘ किया ‘उम्मीद है, देश के प्रधान सेवक ताज महल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ सीखकर जाएंगे।‘
इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी, UP में गठबंधन को लेकर हुई चर्चा
उम्मीद है देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ पढ़कर जाएँगे और अपने आनंद-विहार के बाद यहाँ के आसपास के आलू ,गन्ने और धान के किसानों के दुख-दर्द भी उनको याद आएँगे. दिल्ली से यूपी इतना दूर पहले कभी न था कि उसके बदहाल किसानों और व्यापारियों की देश के सिरमौर को ख़बर न हो. pic.twitter.com/gRfZuKsRHB
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 9, 2019
उन्होंने आलू तथा गन्ना उत्पादक किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली से उत्तर प्रदेश इतना दूर कभी ना था कि उसके बदहाल किसानों और व्यापारियों की खबर देश के सिरमौर को ना हो। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी आज ताज नगरी आगरा में 2980 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ-साथ एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।
अन्य न्यूज़