पीएम मोदी कल मध्य प्रदेश में करेंगे दो चुनावी सभाएं

pm-modi-will-hold-two-election-meetings-in-jabalpur-tomorrow

जबलपुर से भाजपा के उम्मीदवार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राकेश सिंह है जबकि उनका सामना कांग्रेस की विधि शाखा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा कर रहे हैं। वर्ष 2014 में सिंह ने तन्खा को दो लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश में शुक्रवार 26 अप्रैल को सीधी और जबलपुर में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। प्रदेश भाजपा की मीडिया शाखा के प्रमुख लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि मोदी दोपहर को एक बजे सीधी में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद 4 बजे वह जबलपुर में आमसभा को सम्बोधित करेगे।

इसे भी पढ़ें: हार सुनिश्चित देखकर विपक्षी पार्टियों ने EVM पर फोड़ा ठीकरा: नरेंद्र मोदी

सीधी लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद रिती पाठक भाजपा की उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार अजय सिंह हैं। जबलपुर से भाजपा के उम्मीदवार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राकेश सिंह है जबकि उनका सामना कांग्रेस की विधि शाखा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा कर रहे हैं। वर्ष 2014 में सिंह ने तन्खा को दो लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़