प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना की

pm modi

प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना की है।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने गए थे।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की बृहस्पतिवार को कामना की। सिंह को बुखार आने के बाद कमजोरी महसूस होने के कारण बुधवार शाम को यहां एम्स में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने के हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने गए थे और उन्होंने सिंह की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़