PM मोदी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाइयां, दीर्घायु होने की कामना की

V Narayanasamy

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने वर्तमान हालात को देखते हुए व सरकारी खर्च में कटौती करने के उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन नहीं मनाने का अनुरोध किया है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी नारायणसामी को शनिवार को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, “पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री वी नारायणसामी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके स्वस्थ्य रहने और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।” 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल पर बोली कांग्रेस, निराशा, कुप्रबंधन और पीड़ादायक रहा साल 

मुख्यमंत्री शनिवार को 73 वर्ष के हो गए। उन्होंने वर्तमान हालात को देखते हुए व सरकारी खर्च में कटौती करने के उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन नहीं मनाने का अनुरोध किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़