नोएडा में किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया

police-arrested-a-man-who-abducted-and-raped-a-teenager-in-noida
[email protected] । Dec 2 2019 3:41PM

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार करने की बात भी स्वीकार की। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह मिली सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अखिलेश नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के पर्थला गांव से एक किशोरी को अगवा करने वाले युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को उसके कब्जे से मुक्त करा लिया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार करने की बात भी स्वीकार की। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह मिली सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अखिलेश नामक युवक को गिरफ्तार किया है। 

इसे भी पढ़ें: इन कारणों से बढ़ रहे हैं दुष्कर्म के मामले ! देवी से राक्षसों जैसा व्यवहार आखिर कब तक ?

आरोपी ने पर्थला गांव में रहने वाली किशोरी को एक हफ्ते पूर्व अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अगवा किशोरी को बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़