जवानों की शहादत पर राजनीति करने वाले देशभक्त नहीं: पूनम महाजन
भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा, ‘एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाली जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर पूनम महाजन ने कहा कि सरकार के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने यहां पाकिस्तान के खिलाफ कार्यवाही के संबंध में उठ रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीर जवानों की शहादत पर राजनीति करने वाले लोग देशभक्त नहीं हो सकते। पूनम यहां शनिवार को मथुरा के रामलीला मैदान से भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को झंडी दिखाने के लिए यहां आयी थीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरा, तो वहीं विपक्ष पर जमकर बरसीं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष @poonam_mahajan जी ने मथुरा के रामलीला मैदान से विशाल #BJPVijaySankalpBikeRally का झंडा दिखाकर शुभारंभ किया।#लक्ष्य_हमारा_मोदी_दोबारा pic.twitter.com/nCLVRvQG8C
— BJYM (BJP Youth Wing) (@BJYM) March 2, 2019
भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा, ‘एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाली जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर पूनम महाजन ने कहा कि सरकार के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। जो लोग सवाल उठा रहे हैं वो सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं। शहादत पर राजनीति कर रहे हैं।’
अन्य न्यूज़