जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी

pakistan

पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम लगभग सात बजकर 15 मिनट पर मनकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सीमा पार से गोलीबारी रात करीब आठ बजे थमी।

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार की रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे सीमाई इलाकों पर गोलाबारी की तथा छोटे हथियारों से गोलियां चलाइं। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 14000 के करीब, उद्योगों के लिये 50 अरब रुपये आवंटित

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम लगभग सात बजकर 15 मिनट पर मनकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सीमा पार से गोलीबारी रात करीब आठ बजे थमी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़