सबसे सटीक साबित हुआ प्रभासाक्षी का एक्जिट पोल, UP के बारे में भी अनुमान सही निकला

prabhasakshi-exit-polls-most-accurate
[email protected] । May 23 2019 11:07AM

प्रभासाक्षी ने भाजपा को अकेले 275 से 300 और राजग को 290 से 320 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। यही नहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 55 से 60 सीटें मिलने का अनुमान प्रभासाक्षी ने जताया था जोकि लगभग सही साबित हुआ है।

लोकसभा चुनावों को लेकर सामने आये विभिन्न एक्जिट पोलों में प्रभासाक्षी का एक्जिट पोल सबसे सटीक साबित हुआ है। देश के मीडिया जगत के इतिहास में पहली बार हुआ था कि किसी समाचार पोर्टल ने देशव्यापी सर्वे कराया था। प्रभासाक्षी ने देश के विभिन्न राज्यों का दौरा करते हुए हजारों लोगों से बातचीत की, जनता के मुद्दों को समझा, राजनीतिक दलों के घोषणापत्रों पर जनता की राय ली, गाँवों और कस्बों में जाकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और इस आधार पर अपना एक्जिट पोल तैयार किया था।

इसे भी पढ़ें: चिंता मत करिये, एक बार फिर मजबूत और स्थिर सरकार ही आने जा रही है

प्रभासाक्षी ने अपने एक्जिट पोल में भाजपा को अकेले 275 से 300 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 290 से 320 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। यही नहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 55 से 60 सीटें मिलने का अनुमान प्रभासाक्षी ने जताया था जोकि लगभग सही साबित हुआ है। प्रभासाक्षी ने महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखण्ड, दिल्ली, बिहार, असम, गुजरात आदि राज्यों के बारे में भी जो अनुमान जताये थे लगभग वही परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रभासाक्षी ने अपनी रिपोर्टों में चुनावों के दौरान ही बता दिया था कि देश में एक बार फिर स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। प्रभासाक्षी ने अपनी विभिन्न रिपोर्टों में यह भी बताया था कि देश में मोदी लहर बरकरार है और देशवासी लगभग इसी मुद्दे पर मतदान करने जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़