भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को साध्वी प्रज्ञा ने दी श्रद्धांजलि

pragya-thakur-pays-tribute-to-victims-of-bhopal-gas-tragedy-in-lok-sabha
[email protected] । Dec 3 2019 7:56PM

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 35 साल पहले आज के दिन विश्व की सबसे बड़ी औद्योगिकी त्रासदी भोपाल गैस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को लोकसभा में श्रद्धांजलि व्यक्त की और इसके पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल में एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की।

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 35 साल पहले आज के दिन विश्व की सबसे बड़ी औद्योगिकी त्रासदी भोपाल गैस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को लोकसभा में श्रद्धांजलि व्यक्त की और इसके पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि तीन दिसंबर 1984 को यूनियन कार्बाइड के संयंत्र से जहरीली गैस रिसने के कारण भोपाल गैस दुर्घटना घटी जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल गैस त्रासदी की 35वीं बरसी पर आज भी जख्म ताजा

भोपाल से भाजपा सांसद ने शून्यकाल में भोपाल गैस त्रासदी में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भोपाल में एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़